Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी को मिला टेलीविजन चुनाव चिन्ह

देहरादून ( आखरीआंख ) उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुण्डलिया ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उनकी पार्टी को टेलीविजन चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद किया है।
यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन (चुनाव) आयोग ने उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी को देश की 257 लोकसभा सीटों के लिए टेलीविजन चुनाव चिन्ह दिया है। संजय कुण्डलिया ने कहा कि उनकी पार्टी के पास अभी से ही 2019 लोकसभा और साथ ही 2022 विधानसभा के लिए भी उम्मीवारों के नाम आने शुरू हो गए हैं। संजय कुण्डलिया ने कहा कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी सिर्फ कर्मठ, जुझारू उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। अभी हाल ही में नकली शराब से हुई मृत्यु के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी पार्टियों ने मिलकर उत्तराखंड की जड़ें खोखली कर दी हैं, अब धीरे-धीरे अंजाम सामने आ रहे हैं। राजधानी के मुद्दे पर उनका कहना है कि उत्तराखंड के मैदानी इलाके उत्तर प्रदेश के समय से ही समृद्ध रहे हैं, अगर उत्तराखंड को विकसित बनाना है तो हमें राजधानी को किसी भी हाल में पहाड़ों में ले जाना होगा। पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अपने कार्यकर्ता हितेश नेगी, मनोज देवगन, अभिषेक, राजीव, रविंदर सिंह, कुलदीप,  विकास, ललित एवं कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Advertisement