Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखण्ड के सैनिकों के परिजनों को 25-25 लाख रु देने की सीएम ने की घोषणा

देहरादून ( आखरीआंख ) शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा सैन्य व अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार सेवा योजित करने का राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही लिया गया है निर्णय। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  पुलवामा में आतंकियों द्वारा सी.आर.पी.एफ. काफिले पर किए हमले में शहीद उत्तराखण्ड के सैनिकों के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हमस ब शहीदों के परिजनों के साथ है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। पूरा देश इन शहीदों की शहादत के प्रति नतमस्तक है और अपनी सेना, अपने अर्धसैन्य बलों व पुलिस के साथ पूरी तरह खड़ा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाईं जारी रहेगी। पुलवामा की घटना का हमारे वीर जवान करारा जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने फिर से दोहराया है कि देश में जब भी कोई संकट आता है ऐसे समय में हम सब एक रहते हैं। हम सबकी भावना भी एक ही रहती है। शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा सैन्य व अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार सेवा योजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है। हमारी सेना सशक्त व मजबूत है। हमारी सेना  हमारा गौरव है। देश पर आने वाले किसी भी संकट का मुकाबला करने के लिए हमारे सैन्य बल समर्थ है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में जोश साहस तथा देश प्रेम का जज्बा है। इधर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने शनिवार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

You may have missed

Advertisement