Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में कार पर गिरा बोल्डर, एक महिला की मौत


रुद्रप्रयाग ।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवानंदी के पास एक कार के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया, जिससे वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब गौचर की तरफ से आ रही एक कार जैसे ही शिवानंदी के पास पहुंची तो ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जिससे कार बोल्डर की चपेट में आ गई। वाहन में सवार एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि चालक महावीर सिंह निवासी देवाल चमोली, शम्भूराम पुत्र मदनाराम निवासी खेताभौरागढ़ देवाल चमोली, वीरल पटेल पुत्र दिनेश भाई पटेल निवासी गुजरात और एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी घोलतीर से पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर ने वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे ये हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement