Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

बागेश्वर कठायतबाड़ा के दस भवन खतरे की जद में


बागेश्वर।  सिंचाई नहर बंद होने और अतिवृष्टि से कठायबाड़ा में भारी भूस्खलन हो गया है। इससे दस आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। आपदा से प्रभावित लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द सुरक्षा दीवार लगाने तथा बंद नहर खोलने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। कठायतबाड़ा की महिलाएं मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंची। यहां नारेबाजी के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि अतिवृष्टि और सिंचाई नहर के बंद होने से उनके क्षेत्र में जलभराव हुआ।

You may have missed

Advertisement