Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

युवक के आत्महत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी जिले के तलसारी गांव में युवक की आत्महत्या के मामले पुलिस ने अब चार अन्य आरोपियों की भी गिफ्तारी कर ली। ये चारों आरोपी भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है और देहरादून जिले के रहने वाले है। चारों आरोपियों के खिलाफ जितेंद्र के पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर में कोतवाली पौड़ी में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही मुख्य आरोपी एवं भाजपा नेता हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि जितेंद्र कुमार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस टीम ने छानबीन की और जांच के बाद इस मामले में नामदज 4 अन्य आरोपियों जिमसें शुभंम खण्डूरी निवासी कोठारी मोहल्ला थाना डाईवाला देहरादून, गौरव काम्बोज निवासी बुल्लावाला थाना डोईवाला, विकास शाह, निवासी हरिद्वार रोड भानियावाला तिराह देहरादून और अभिषेक गैरोला, निवासी बड़कोट रानीपोखरी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि इन चारों आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले है, जिस पर गठित पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को भी इस प्रकरण में गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement