Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

चमोली में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर लगी‌ रोक


चमोली ।   चमोली जनपद में आपदा और बारिश की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा भी कर प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पैदल मार्ग, विद्युत और पेयजल की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के आदेश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जनपद में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही जनपद में भूस्खलन और अन्य प्रकार की समस्याओं का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जनपद में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 15 सितम्बर तक अपरिहार्य कारणों को छोड़कर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी आवश्यक कारण और बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें। साथ ही उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को आपदा के दृष्टिगत दी गई तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के भी कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी अथवा कर्मचारी तैनाती स्थल पर मौजूद न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पोकलैंड, जेसीबी और वुड कटिंग मशीन सहित सभी आपादा राहत व बचाव कार्यों के से संबंधित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील एवं विकास खंड स्तर पर राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिम्मेदारी के निवर्हन में कोताही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत केंद्र कुलसारी व चेपड़ों में भोजन की व्यवस्था को चाक-चौबंध रखने और रसोई गैस के घर-घर वितरण की व्यस्था को सुचारु रखने भी निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Advertisement