Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

चीन का 6जी धमाका : इंटरनेट होगा 5000 गुना तेज, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी 50जीबी की 8के मूवी


बीजिंग ।  टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने एक और बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया का पहला 6त्र चिप विकसित करने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप मौजूदा इंटरनेट स्पीड की तुलना में 5 हजार गुना तेज स्पीड देने में सक्षम है। इस क्रांतिकारी आविष्कार से दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना संभव हो सकेगा, जिससे दुनिया भर में डिजिटल डिवाइड को कम करने में मदद मिलेगी।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस चिपसेट को बीजिंग की पेकिंग यूनिवर्सिटी और हांगकांग की सिटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर तैयार किया है। इसे ‘ऑल फ्रीक्वेंसी 6त्र सॉल्यूशनÓ कहा जा रहा है। इस चिप की मदद से एक सेकेंड में 100त्रक्च डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसे आसान भाषा में समझें तो 50त्रक्च की एक 8्य क्वालिटी वाली मूवी को डाउनलोड होने में सिर्फ एक सेकेंड का समय लगेगा। यह चिप 11द्वद्व & 1.7द्वद्व के बेहद छोटे आकार में पूरे वायरलेस स्पेक्ट्रम (0.5 त्र॥5 से 115 त्र॥5) पर काम करने की क्षमता रखती है।
जहां 6त्र टेक्नोलॉजी के फायदे गिनाए जा रहे हैं, वहीं कई विशेषज्ञों ने इसे लेकर गंभीर चिंताएं भी व्यक्त की हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 6त्र में हाई-फ्रीक्वेंसी बैंड्स का इस्तेमाल होने से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का खतरा बढ़ सकता है, जो इंसानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे अरबों डिवाइस एक साथ हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे, साइबर हमलों और डेटा प्राइवेसी के उल्लंघन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाएगा।

Advertisement