Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

दो राहगीरों के फोन छीनकर फरार हो गए बाइक सवार बदमाश


रुड़की । अज्ञात बाइक सवार बदमाश दो अलग अलग राहगीरों के फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यश चौधरी निवासी ग्राम अकरवास कनैनी थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह सड़क से गुजर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और विशाल मेगा पार्ट के पास उसके हाथ से फोन झपटकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने आस पास उनकी तलाश की। लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका। वही, कृष्णा नगर निवासी हर्षिता बिष्ट ने बताया कि बीती 15 सितंबर को वह ई-रिक्शा में बैठकर घर आ रही थी। ऐसे में प्रेम मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवक उसका फोन छीनकर फरार हो गए। काफी ढूंढने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला रही है।

Advertisement