Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर के ऐतिहासिक झूला पुल के जीर्णोद्धार को मिली हरी झंडी

बागेश्वर । मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में “फंडिंग फॉर फॉस्टर इंप्लीमेंटेशन ऑफ़ इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट्स इंक्लूडिंग मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट्स” कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न अवस्थापना परियोजनाओं पर विचार किया गया।

बैठक में नगर पालिका परिषद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सरयू नदी पर स्थित 113 वर्ष पुराने एवं 51 मीटर स्पान वाले ऐतिहासिक पैदल झूला पुल के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। यह पुल स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की आवाजाही का महत्वपूर्ण माध्यम है।

अन्य किसी मद से धनराशि उपलब्ध न होने के कारण इस कार्य हेतु रू0 180.63 लाख की धनराशि “मिसिंग लिंक फंड” से उपलब्ध कराने पर समिति ने सहमति प्रदान की।

इस निर्णय से पुल के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र गति मिलने के साथ ही नगर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement