सुमित्रानंदन पंत महाविद्यालय गरुड़ में कैरियर काउंसलिंग एवं स्वरोजगार कार्यशाला सम्पन्न
गरुड , बागेश्वर । सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में शुक्रवार को एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग एवं स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट और जॉब अपॉर्च्युनिटीज विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पर्यटन विभाग, श्रम विभाग तथा उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्किल कॉम्पिटिशन–2025, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा ई-श्रम कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव प्रकाश राय ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ युवाओं को कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर डॉ. अवधेश तिवारी, शेर राम टम्टा, उर्वशी टम्टा, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. दिवाकर टम्टा, चन्द्र मोहन रावत (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र), पूरण राम शैल (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) तथा पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
