कल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी बंतोली, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
गरुड , बागेश्वर। बंतोली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 21 सितम्बर 2025 को स्वास्थ्य सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों की जांच और इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में बंतोली के प्रधान पन नाथ गोस्वामी मुख्य अतिथि होंगे।
शिविर में होंगी ये विशेष सुविधाएँ
बीपी और शुगर की जांच
टीवी (बलगम) की जांच
आधार आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाना
कैंसर जांच – मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा
मानसिक रोगियों की जांच
बच्चों की जांच व टीकाकरण
गर्भवती महिलाओं की जांच
रक्तदान एवं पंजीकरण
ग्रामीणों से अपील
इस मौके पर बागेश्वर से डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम मौजूद रहेगी।
यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस स्वास्थ्य सेवा पर्व का लाभ उठाएँ। कहा कि व्यक्ति अपने साथ अपना आधार कार्ड व मोबाईल आवश्यक रूप से लेकर आये।
