पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मामले में बड़ी कार्रवाई : एसपी बागेश्वर का सख्त रुख
बागेश्वर। थाना कपकोट में दर्ज मु.अ.सं. 39/25, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों के 17 सितम्बर को पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा में भारी चूक और लापरवाही बरतने पर एसपी ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष कपकोट को लाईन हाजिर कर दिया है, वहीं पाँच सिपाहियों को निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
ये पुलिसकर्मी आए कार्रवाई की चपेट में :
उ.नि. खुशवन्त सिंह, थानाध्यक्ष कपकोट — लाईन हाजिर
हेड कांस्टेबल 99 दलजीत सिंह — निलम्बित
कांस्टेबल 45 ना.पु. राधेश्याम लोहनी — निलम्बित
कांस्टेबल 43 ना.पु. महेश डंगवाल — निलम्बित
कांस्टेबल 152 ना.पु. अशोक कुमार — निलम्बित
आरक्षी कांस्टेबल नवीन सिंह — निलम्बित
पूरे मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी बागेश्वर को सौंपी गई है।
एसपी बागेश्वर की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और अब विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी आएगी।
