March 8, 2026

उत्तराखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा: बागेश्वर पुलिस की कड़ी निगरानी में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न

बागेश्वर।
शनिवार 27 सितम्बर को जनपद बागेश्वर में आयोजित उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय पाली) कड़ी पुलिस निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन तरीके से सम्पन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। सभी केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परीक्षा समाप्ति तक पूरी सतर्कता बरती गई।

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था:

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश केवल आधार कार्ड/मान्य आईडी कार्ड की जांच के बाद ही दिया गया।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों ने की।

प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से जांच की गई, जिससे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन कैमरा, वाहन की रिमोट चाबी, बटन कैमरा, ईयरफोन, स्टोरेज डिवाइस, कैलकुलेटर, स्मार्ट बैंड आदि अंदर न ले जा सके।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष नजर रही।

जनपद में कुल 03 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन सभी केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 BNSS लागू की गई।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि भ्रामक या झूठी सूचनाएँ फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।