Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

रुद्रनाथ के कपाट 17 को बंद होंगे


चमोली ।  रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को ब्रह्म मुहुर्त पर बंद होंगे। उसी दिन रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली अपने गद्दी स्थल गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंच कर विराजमान होगी। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुनील तिवारी ने बताया भगवान शिव के हिमालय में स्थित पंच केदार में एक केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 17 अक्टूबर को ब्रह्म बेला पर पूजा विधान के साथ बंद होंगे। बताया उसी दिन भगवान की उत्सव विग्रह डोली को लेकर शिव भक्त 19 किलोमीटर की हिमालयी पैदल यात्रा के साथ गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेंगे। बताया शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ की पूजा अर्चना गोपेश्वर गोपीनाथ में मंदिर में होगी। रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंचने पर भगवान का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा। मंदिर समिति ने बताया उत्सव विग्रह डोली का दीप थालों से आरती होगी। पुष्प वर्षा की जायेगी।

You may have missed

Advertisement