Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

गैस सिलेंडरों में घटतोली का आरोप


नई टिहरी । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने इंडेन गैस सिलेंडरों में घटतौली का आरोप लगाते हुए पूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। कहा कि आए दिन इंडेन गैस में घटतौली की शिकायत मिल रही है, लेकिन गैस वितरित कर्मचारियों से शिकायत करने के के बाद भी शिकायतों पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को उन्होंने गैस वितरण प्वाइंट पर दो घरेलू सिलेंडर लिए। वितरण कर्मी को जब उन्होंने सिलेंडर तोलने की मांग की तो काफी जद्दोजहद के बाद सिलेंडर तोले गए। इस दौरान सिलेंडरों में मानक के अनुसार गैस और वजन ठीक मिला। लेकिन जब उन्होंने घर आकर दोनों सिलेंडर को अपनी मशीन से तोला तो एक सिलेंडर में एक किलो और दूसरे में करीब दो किलो गैस कम निकली। नौडियाल ने कहा कि कंपनी ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदली तो वे जनांदोलन करेंगे। इंडेन गैस प्रबंधक राजपाल सजवाण का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि इस तरह की शिकायत होगी तो जांच की जाएगी। स्थानीय लोग लगातार इंडेन गैस सिलेंडरों में धांधली की शिकायत पूर्व में डीएसओ से भी कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने मामले में डीएम से भी शिकायत करने का मन बनाया है।

Advertisement