June 19, 2026

बीएससी भवन हैंडओवर नहीं होने पर भड़का छात्रसंघ


बागेश्वर ।  बीडी पांडेय कैंपस में बीएससी भवन विभाग को हैंडओवर नहीं होने पर छात्रसंघ पदाधिकारी भड़क गए। नाराज छात्रों ने कैंपस निदेशक का पुतला दहन किया और कैंपस में तालाबंदी कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निदेशक ने उन्हें आश्वस्थ किया था कि जल्द भवन हैंडओवर हो जाएगा, पर अभी तक भवन विभाग को नहीं मिला है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रसंघ पदाधिकारी शनिवार को कैंपस में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ कैंपस बंद कराया। इसके बाद सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जीतने के बाद कहा था कि जब तक बीएससी भवन हैंडओवर नहीं हो जाता वह शपथ नहीं लेंगे, लेकिन कैंपस प्रशासन ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर भवन दिलाने कका आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पद व गोपनीतयता की शपथ ली। आज एक पखवड़ा पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक भवन हैंडओवर नहीं हुआ है। नाराज छात्रों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इसके बाद कैंपस निदेशक का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव ललित कुमार, उपाध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडे, दिव्या दानू, कोषाध्यक्ष मनीष चौबे, सह सचिव पीयूष तिवारी, सांस्कृतिक सचिव दिव्या खेतवाल, प्रेम दानू, नीरज जोशी आदि मोजूद रहे।

You may have missed