38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीजीपी उत्तराखण्ड ने म कानि ज्योति वर्मा को किया सम्मानित
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर की म0कानि0 ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित किया।
दिनांक 05 नवम्बर 2025 को आयोजित इस समारोह में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों को डीजीपी द्वारा प्रशस्ति डिस्क प्रदान की गई। इस अवसर पर जब म0कानि0 ज्योति वर्मा को “सिल्वर” मेडल लगाकर सम्मानित किया गया तो बागेश्वर जनपद के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बन गया।
म0कानि0 ज्योति वर्मा की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उत्तराखण्ड पुलिस के मनोबल को और भी ऊँचा किया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके ने म0कानि0 ज्योति वर्मा को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
“ज्योति वर्मा की सफलता पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” — एसपी बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके
