Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर में घर में फंदे से लटका मिला शिक्षिका शव


बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंडलसेरा जीतनगर में एक अतिथि शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसका शव घर के अंदर ही पंखे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडलसेरा जीतनगर निवासी 28 साल की हंसा पांडे पुत्री ख्याली दत्त पांडे का शव घर के अंदर पंखे पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारा। जिला अस्पताल के डॉक्टर सीएस भैसोड़ा ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका जीजीआईसी बागेश्वर में अतिथि शिक्षिका हैं। उसकी एक बहन और एक भाई है। पिता पूर्व सैनिक हैं। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। इस मामले में किसी ने भी पुलिस को कोई तहरीर अभी तक नहीं सौंपी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement