Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

करोड़ों में लगी स्ट्रीट लाइटों में अनियमितता की जांच हो


ऋषिकेश ।  हरिद्वार बाईपास मार्ग पर ऊर्जा कंपनी की सीएसआर मद से लगी स्ट्रीट लाइटें जल नहीं पा रही हैं, जिससे व्यस्ततम मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिन ढलने के बाद घुप अंधेरे में आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। वन्यजीव बाहुल्य मार्ग पर इन दिनों हाथियों का भी खतरा भी काफी बढ़ गया है। स्ट्रीट लाइटों की इस समस्या को लेकर आदर्शग्राम के पार्षद चेतन चौहान ने सीएसआर मद से मिले 21 करोड़ रुपये से लगी लाइटों के इस मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंप कर उच्च स्तरीय एजेंसी से पड़ताल कराकर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मांग की है। उन्होंने पत्र में वार्ड की सड़क व नालियों से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग भी की है।

Advertisement