March 16, 2026

बागेश्वर पुलिस ने महिला और पांच साल की बेटी को परिजनों को सौंपा


बागेश्वर(आरएनएस)।   कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। एक बिछड़ी महिला और उसकी पांच वर्षीय पुत्री को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया। महिला अपनी बेटी के साथ बेसहारा घूम रही थी। महिला की मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टाप सेंटर में रखा। महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग की गई। उनके परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द किया। परिजनों के अनुसार वह पांच वर्ष पहले भी घर से लापता हो गई थी। परिवार ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बागेश्वर ।   कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। एक बिछड़ी महिला और उसकी पांच वर्षीय पुत्री को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया। महिला अपनी बेटी के साथ बेसहारा घूम रही थी। महिला की मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टाप सेंटर में रखा। महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग की गई। उनके परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द किया। परिजनों के अनुसार वह पांच वर्ष पहले भी घर से लापता हो गई थी। परिवार ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।