Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

आप ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन व सीबीआई जांच की मांग की


देहरादून । आम आदमी पार्टी ने अंकित भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर उत्तराखंड में रष्ट्रपति शासन और सीबीआई जांच की मांग की। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय परिसर में अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। यामिनी आले ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार का नैतिक अधिकार समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।कहा कि साक्ष्यों से छेड़छाड़, प्रशासनिक संरक्षण और सत्ता के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। इस दौरान शरद जैन, संजय छेत्री, रवींद्र चौधरी, श्याम बाबू, डी. के. पाल, सुधा पटवाल, जितेंद्र पंत, विपिन खन्ना , सी पी सिंह, उमा सिसोदिया, शैलेश तिवारी, सचिन थपलियाल, गौरव उनियाल, सुधीर पंत आदि मौजूद थे।

Advertisement