Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

आज नहीं तो कल सच आएगा सामने: हरीश रावत


हरिद्वार । अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंच से सरकार पर तीखे आरोप लगे और एक सुर में हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठी। रावत ने दो टूक कहा कि आज नहीं तो कल, सच्चाई सामने आएगी। कांग्रेस इस हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा दिलाकर ही दम लेगी। इस प्रदर्शन में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत और ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीधे सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हत्या से पहले अंकिता ने अपने मित्र को बताया था कि उस पर वीआईपी को विशेष सुविधा देने का दबाव बनाया जा रहा है। यही बात उसने अपनी मां से भी कही थी। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, पूर्व विधायक रामयश, महेश प्रताप राणा, वीरेंद्र रावत, रविश भटीजा, वरुण बालियान, ओपी चौहान, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान, मुरली मनोहर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, हिमांशु बहुगुणा, मनोज सैनी, अशोक शर्मा, अनिल भास्कर, पूनम भगत, पार्षद हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण ‘विक्की’, सोहित सेठी, महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार, मनीष कर्णवाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नितिन कौशिक मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement