January 17, 2026

वनों को आग लगाने वालों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस सख्त ,छाती मनकोट क्षेत्र में वनाग्नि की घटना पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं वन संपदा की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, जनपद के छाती मनकोट क्षेत्र के समीप स्थित वन पंचायत छतीना की आरक्षित वन भूमि में आग लगाने की घटना का पुलिस द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।
दिनांक 07.01.2026 को आरक्षित वन क्षेत्र में अज्ञात/नामजद व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ बहुमूल्य वन संपदा को भारी क्षति पहुँची है। उक्त घटना के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी, बागेश्वर की तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में fir no1 /2026 धारा 326(f) bns व भारतीय वन अधिनियम की धारा 26(1)b के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वनों में आग लगाकर पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बागेश्वर पुलिस की अपील:
वनाग्नि न केवल पर्यावरण को नष्ट करती है, बल्कि यह वन्यजीवों और मानवीय जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। बागेश्वर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि:

  1. जंगलों में आग न लगाएं और न ही किसी को ऐसा करने दें।
  2. यदि कहीं भी वनाग्नि की सूचना मिले, तो तुरंत 112 (पुलिस) अथवा वन विभाग को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।