Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वयोश्री से लाभान्वित हो रहे बुजुर्ग

बागेश्वर ( आखरीआंख )  जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल अवगत कराया है कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ऐल्मिको कानपुर के सहयोग से विकास खण्ड़ सभागार गरुड़, कपकोट के पश्चात आज 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिको के जीवन सहायक उपकरणो के परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन नुमार्इखेत मैदान बागेश्वर में किया गया। शिविर में वृद्व व्यक्ति के वैशाखी, कान की मशीन, फोल्डिग छडी, चश्मा, दांतों का परीक्षण किया गया शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतो से आये महिलाओ एवं पुरुषो कुल 120 व्यक्तियो का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड़ गरुड़, कपकोट के पश्चात आज नुमार्इखेत मैदान में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में आये हुए वृद्व व्यक्तियों को उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए परीक्षण किया गया बताया कि जिस व्यक्ति को जिस उपकरण की आवश्यकता है वें उपकरण जल्द ही बनाकर आगामी माहो में उन वृद्वों को उपलब्ध कराये जायेगें। शिविर में माननीय विधायक बागेश्वर चन्दन रामदास नें भी प्रतिभाग किया शिविर आये हुए व्यक्तियों का हाल चाल जाना और कहा कि जो भी वृद्व इस शिविर में आये है उन वृद्वों को जिस उपकरण की आवश्यकता है उन उपकरणो को तैयार कर उपलब्ध करायें।

You may have missed

Advertisement