February 9, 2026

ऑपरेशन स्माइल” की बड़ी सफलता: बागेश्वर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की त्वरित खोजबीन हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर में एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के संबंध में FIR NO- 07/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिका की तत्काल खोजबीन हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की गई। तकनीकी सहायता (सर्विलांस) और स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर बालिका की तलाश की। पुलिस के निरंतर दबाव और सटीक सूचना तंत्र के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया गया।

बरामद बालिका को तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई गई।

बालिका के बयान दर्ज करने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।