Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

नशे की हालत में दुकानदारों से अभद्रता करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में मेलों और सार्वजनिक उत्सवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में दिनांक 08.02.2026 को शामा क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कुथईयाताल लीती मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक व्यक्ति नशे की हालत में बाहर से आए दुकानदारों के साथ उग्र होकर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। मेले की शांति व्यवस्था प्रभावित होते देख पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अत्यधिक उग्र होकर आमदा फसाद पर उतारू रहा।
सार्वजनिक शांति भंग करने और उग्र व्यवहार के कारण अभियुक्त को पुलिस द्वारा तत्काल हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135/135(3) BNSS के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: चन्दन सिंह पुत्र श्री दरबान सिंह।
निवासी- ग्राम लीती, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर।
अभियुक्त को आज दिनांक 09.02.2026 को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement