February 9, 2026

कौसानी पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल

कौसानी, बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु विशेष ‘बीट संवाद’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनॉक-09/02/2025 को कोतवाली कौसानी पुलिस द्वारा क्षेत्र के लौबास में सघन जन-सम्पर्क किया गया।कोतवाली कौसानी की बीट टीम ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य व दैनिक सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई।
साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले ‘डिजिटल अरेस्ट’ और लॉटरी फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। उन्हें किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी या OTP साझा न करने की सलाह दी गई।
हेल्पलाइन नंबर: साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 और किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
सुरक्षा टिप्स: अकेले रहने वाले नागरिकों को घर में किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का भरोसा दिलाया गया।
सत्यापन अपील: सुरक्षा के दृष्टिगत घरों में रखे गए बाहरी किरायेदारों और नौकरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस की अपील:
बागेश्वर पुलिस बुजुर्गों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। कौसानी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता जानने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।