March 26, 2026

भाजपा का चार साल का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा


काशीपुर ।  महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताया। बुधवार को पाल ने बयान जारी कर कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह नाकाम रही है और जवाबदेही से बचने का काम कर रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पलायन की समस्या पर नीति न बनाना सरकार की बड़ी नाकामी है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर हैं। ग्रामीण Uक्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल स्थिति में हैं। प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हजारों रिक्त पद खाली पड़े हैं, जबकि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकारी अस्पताल केवल रेफरल केंद्र बनकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास चार सालों में पलायन रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। सरकार की खामोशी ही उसकी पोल खोल रही है। सरकार को इस पर विस्तृत श्वेत पत्र जारी कर जवाब देना चाहिए।