March 25, 2026

दो दिनों से नही मिल रहा पेट्रोल


चमोली ।  दो दिनों से नगर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को डीजल की गाड़ी पहुंची जिससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली। मगर पेट्रोल नहीं मिल पाने से दोपहिया वाहन चालक खासा परेशान रहे। जीएमओयूएल के प्रबंधक सूरज रावत ने बताया कि डिपो से डिमांड कम हो गई है जिससे परेशानी हो रही है। बुधवार शाम तक पेट्रोल की गाड़ी पहुंचने की उम्मीद है।