May 25, 2026

दशहरा पर्व पर स्वच्छता अभियान

बागेश्वर । श्री गंगा दशहरा महापर्व पर श्री नौला धारा भागीरथी के आस-पास स्वछता अभियान आयोजित कर धारे के चारों ओर चुने का छिड़काव कर आम जनमानस से पानी श्रोत धारे के आस-पास सदैव स्वछता बनाये रखने की जरूरत समझाई गई साथ श्री गंगा दशहरा कि बधाई देते हुए जीवन दायनी माँ गंगा जिनका अवतरण धरती पर आज ही जाना जाता है यानी जीवन की उत्पति वास्तव में गंगा ही है जिसका संरक्षण जीवन का संरक्षण जिसे मानव को समय रहते समझना ही होगा यही चर्चा के साथ अधिक से अधिक संयुक्त वनों के विकास में सहयोगी बनकर मानव जीवन में मानवता के साथ जीने की कामना की गई भागीरथी पुनर्जीवित अभियान पर काँडा सड़क चौडीकरण के साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ बांस,रिंगाल् बहुउपयोगी पादपों के रोपड़ पर सहयोग की अपील की किशन सिंह मलड़ा ने सभी क्षेत्रवासियों से अपना-अपना सहयोग वृक्षा रोपड़ और उनका संरक्षण भागीरथी को साफ स्वछ कुड़ा रहित बनाने की बात कही उपस्थित लोगों को प्रसाद के तौर पर काफल फल का वितरण किया गया जहाँ वीरेंद्र कुमार,किशन राम,रमेश चंद्र,शोबन् राम,रमेश प्रकाश पर्वतीय,गोविंद मर्तोलीया,मुनिर् खान, गणेश जोशी,अमित डसिला, देश दीपक सिंह, मोहन राम,दिव्या रावत,लक्षमी,अनिता देवी,चंद्र शेखर पाठक,नंदन लाल,अर्जुन लाल, किशन सिंह मलड़ा,नंदा बल्लभ चौबे ग्राम प्रधान छाती, हरि राम शास्त्रीआदि मौजूद थे।