Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर में महिला के पीएम देरी पर हंगामा


बागेश्वर । बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। कपकोट के तिरवाण निवासी 27 वर्षीय तनुजा देवी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है तनुजा की पेट में तेज दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला करीब दो से तीन माह की गर्भवती थी। गर्भ संबंधी किसी प्रकार की जांच या अल्ट्रासाउंड नहीं कराया गया था। गर्भ नली में फंस जाने के कारण महिला को अत्यधिक दर्द हो रहा था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में 14 से 15 घंटे बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा और सड़क जाम कर हॉस्पिटल, पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वही मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ तपन शर्मा और कोतवाल अनिल उपाध्याय ने सभी को समझाकर शांत किया और पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

You may have missed

Advertisement