Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया


विकासनगर । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा के लिए दो नहीं, तीन बच्चे पैदा करें। तभी हिंदू समाज की सुरक्षा हो सकेगी। देश के अंदर और विदेशों में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए भारत के सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। इसके लिए हिंदुओं को जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठना होगा। यह बातें उन्होंने गुरुवार को हरबर्टपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के एकजुट होने से ही वर्तमान परिस्थितियों का मुकाबला किया जा सकता है। कहा कि भारत के हिंदुओं के एकजुट होने से विश्व भर में फैले हिंदुओं की सुरक्षा होगी। खासकर उन देशों में जहां हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश में साजिश के तहत हिंदुाओं का कत्लेआम और धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

Advertisement