September 23, 2026

अपहृत 7 साल का मासूम सकुशल बरामद, दिव्यांग महिला और युवक गिरफ्तार


रुड़की ।  पुलिस और सीआईयू की टीम ने कलियर दरगाह क्षेत्र से अपहृत सात माह के मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण करने वाली एक दिव्यांग महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बच्चे को सहारा बनाकर भीख मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने बच्चे को परिनजों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।