July 27, 2026

अघोषित कटौती के विरोध में किसानो का प्रदर्शन


रुड़की।  भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों ने सोमवार को क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और लचर व्यवस्था के विरोध में बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान की मांग की। उपखंड अधिकारी के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री और प्रदेश महासचिव रवि कुमार के नेतृत्व में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लिब्बरहेड़ी में ट्रांसफार्मर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने हादसों को न्योता देते पुराने तारों को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।