August 5, 2026

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियम तोड़ने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कड़क कार्रवाई

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, शांति व्यवस्था भंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

2 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 20 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि एक वाहन का न्यायालय चालान किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 6 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, हुड़दंग या कानून हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा कहीं भी अशांति या उपद्रव की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

You may have missed