Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

ढाई साल से भुगतान लंबित, ठेकेदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी


देहरादून । जल जीवन मिशन के ठेकेदारों के करीब ढाई साल से लंबित भुगतान को लेकर देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल भुगतान की मांग की है। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदारों ने अपने संसाधनों और ऋण के जरिए योजनाओं का काम पूरा किया, लेकिन भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर लंबित देयकों के भुगतान की निश्चित समयसीमा तय करने की मांग की। अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के ठेकेदार अब तक शांतिपूर्वक भुगतान मांग रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जितेंद्र मलिक, गौरव गोयल, रजत सिंघल, आशुतोष सक्सैना, ध्रुव जोशी, जगजीत, मनोज भारद्वाज, सुनील गुप्ता, सचिन मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement