Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कांग्रेस का धरना पांचवे दिन भी जारी


बागेश्वर ।    जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन गुरुवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निर्धारित है, लेकिन इसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये के उपयोग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बसंत कुमार ने डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव, वार्षिक कार्ययोजना, बजट, स्वीकृत कार्यों और खर्च के अभिलेखों की जांच की मांग की। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, बसंत कुमार, भगवत डसीला, सुनील भंडारी, दिनेश चंद्र पांडे, कुंदन गिरी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रमोद कुमार, मनोज साह आदि मौजूद रहे।

Advertisement