मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर मजदूरों में रोष
रुड़की । हबीबपुर निवादा गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। बताया कि उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरी की थी लेकिन पैसा अभी तक नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से लंबित भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगीता, किरणपाल, अनिता, बालचंद्र, राजी, सुधादेवी, सत्तो, सानिया, कमल, अनारकली, सुशीला, रूबी, संत, सोनिया, रीता, शुदेश, कमलेश, पिंकी शामिल रहे।
