शहीद राम सिंह बोरा विद्यालय का हुआ उच्चीकरण
मंत्री शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास ने किया शिलान्यास, अब क्षेत्र के बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ क्षेत्र के शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल के उच्चीकरण का शिलान्यास होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया है। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास ने संयुक्त रूप से विद्यालय के उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण पहुं
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय में एक कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 200 से अधिक करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
2007 में मिली वित्तीय मान्यता, 2014 में हुआ प्रांतीयकरण
विद्यालय के सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2007 में विद्यालय को वित्तीय मान्यता मिली थी और 2014 में इसका प्रांतीयकरण किया गया। उन्होंने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जिला पंचायत सदस्य भाष्कर बोरा ने कहा कि इस विद्यालय से मेरी पुरानी यादें जुड़ी हैं। इसके लिए मैं 24 घण्टे उपस्थित रहूँगा।
देवनाई-चौखुटिया मार्ग पर भी मिली जानकारी
कार्यक्रम में क्षेत्र की सड़क से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। देवनाई सड़क और देवनाई-चौखुटिया मोटर मार्ग को लेकर मंत्री ने बताया कि मार्ग के मिलान के लिए विभागीय स्तर पर एनओसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में बीईओ कमलेश्वरी मेहता, समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश पंत ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन नवीन मिश्रा ने किया।
