किसानों का धरना 48वें दिन भी जारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
रुड़की । उत्तराखंड किसान मोर्चा का सडीएम कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक वार्ता हो चुकी है, लेकिन इअब तक ठोस समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि किसान लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
