Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

दावे व आपत्तियों को लेकर की चर्चा


बागेश्वर ।   मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संपादन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के एकीकृत प्रारूप प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों तथा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने, संशोधन एवं अपात्र नामों को हटाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा।अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन चार जनवरी, 2027 को होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से निर्वाचक नामावली की जांच एवं सत्यापन में सहयोग देने की अपील की। बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के प्रतिनिधि ईश्वर चंद्र पांडे, प्रवीन सिंह कोरंगा, सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टमटा उपस्थित रहे।

Advertisement