अल्मोड़ा पुलिस ने 38 बोतल अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
‘ अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) लोक सभा चुनाव-2019 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता* से सम्पादन एवं आदर्श चुनाव संहिता के पालन कराने एवं चुनाव में मादक पदार्थो का प्रयोग कर गड़बड़ी करने वालों के विरूद्व श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिये गये निर्देश पर दिनाॅक- 11.03.2019 को थाना सल्ट के उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा *कस्बा हिनौला* से *भगत सिंह पुत्र श्री खीम सिंह निवासी- हिनौला बाजार सल्ट के कब्जे से 24 बोतल देशी मसालेदार शराब गुलाब कीमत- 6960 रूपये* बरामद
तथा *कोतवाली रानीखेत* के उ0नि0 सुरेन्द्र रिंग्वाल द्वारा *पूरन दत्त काण्डपाल पुत्र लक्ष्मी चन्द्र काण्डपाल ग्राम बिन्तोली, गरूड़ हाल निवासी- ताड़ीखेत के कब्जे से 56 पव्वे देशी गुलाब मार्का शराब कीमत- 4200 रूपये* बरामद कर सम्बन्धित थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
