Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में कई गई निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सुगम रुप से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर जिला स्वान केन्द्र बागेश्वर में जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रुम की स्थापन की गयी है कन्ट्रोल रुम 24X7 घन्टें कार्य करेगा कन्ट्रोल रुम में कर्मचारियों की तैनाती कर सभी आवश्यक उपकरण इन्टरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, फैक्स, टेलीफोन सहित सभी व्यवस्थाऐ की गर्इ है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी स्थापित कन्ट्रोल रुम नम्बर 05963-220257 दूरभाष नम्बर से भी प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नम्बर 1950 भी वर्तमान में 24X7 कार्य कर रहा है। जिससे मतदाता अपनी निर्वाचन सूची आदि से सम्बधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल संचालन हेतु प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है जिसके अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में दिनांक 17, 19 एवं 25 मार्च, 2019 को निर्वाचन हेतु तैनात किये गये पीठाासीन अधिकारियो/मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण एवं र्इ0वी0एम व वी0वी पैट का प्रशिक्षण दिया जायेगा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रात: 08.00 बजें से निर्धारित किया गया है। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये है कि निर्धारित तिथि को यथास्थान यथासमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को निर्देश दिए है कि प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग मतदाताओ को दी जाने वाली सुविधिओ अािद के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाये जिससे दिव्यांग मतदाताओ को बेहतर से बेहतर सुविधाए दी जा सकें।

Advertisement