जिलाधिकारी ने गठित की कैश जब्ती निस्तारण समिति
बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा कैश जब्ती के मामलों के निस्तारण एवं आम जनता तथा सही व्यक्तियों को असुविधा से बचाने के लिए तथा उनकी शिकायतें यदि कोर्इ हो, का निवारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमें अमर सिंह गुन्जयाल, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 बागेश्वर, नीतू भण्डारी वरिष्ठ कोषाधिकारी बागेश्वर, पूरन चन्द्र उप्रेती, कोषाधिकारी बागेश्वर, हरीश सिंह धपवाल, असिस्टेन्ट कमिशनर, राज्यकर बागेश्वर सदस्य है। समिति पुलिस अथवा स्थैतिक निगरानी दल अथवा उडन दस्ते द्वारा की गयी जब्ती के प्रत्येक मामले की अपनी ओर से जॉच करेगी तथा जहां समिति यह पाती है कि मानक प्रचालन प्रक्रिया के अनुसार जब्ती के संबंध में कोर्इ प्राथमिकी/शिकायत दर्ज नहीं की गयी है या जब्ती किसी अभ्यथ्र्ाी, राजनैतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान से जुड़ी नहीं है तो वह ऐसे व्यक्तियों को जिनसे नगदी जब्त की गयी थी, को ऐसी नगदी वापस करने के बारे में इस आशय का एक स्पीकिंग आदेश जारी करने के पश्चात रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। समिति सभी मामलों का अवलोकन करेगी तथा जब्ती पर निर्णय लेगी।
