September 10, 2026

क्षेत्र विकास को उतरा हूँ मैदान में : अम्बरीष कुमार

हरिद्वार( आखरीआंख )   हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अबरीष कुमार ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के स्वाभिमान और समान की लड़ाई के लिए वो मैदान में उतरे हैं। जनता स्वाभिमान और समान की इस लड़ाई में उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। शनिवार को कनखल कृष्णानगर स्थित रामलीला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद मुय चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। अबरीष ने रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजनीति शुरू करने के बाद से लेकर आज तक उनका हरिद्वार को एक ऐसा शहर बनाने का सपना रहा है जिसकी किसी ने कल्पना न की हो। अब उन्हें अगर जनता मौका देती है तो हरिद्वार को एक अलग पहचान दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक सभी दलों के बाहरी प्रत्याशियों ने यहां से जीत दर्ज करने के बाद यहां की मूलभूत सुविधाओं के लिए काम नहीं किया। केवल यहां की जनता से वोट लेने तक ही सीमित रहे । युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार नहीं मिल पाया।उन्होंने कहा कि युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई में वो आगे आए हैं और आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वो यहां से सांसद चुनकर जाते हैं तो किसानों और युवाओं की आवाज को संसद में उठाने का काम करेंगे। बकाया के लिए किसानों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ेगा। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने जनता से केवल कोरे वादे किए। पांच साल के कार्यकाल में किए गए वादें कितने पूरे हुए हैं, इसका जवाब जनता सरकार से मांग रही है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक तो हर कोई बन जाता है, लेकिन ऐसा नेता कोई-कोई ही बनता है जो हारने के बाद भी जनता की लड़ाई के लिए हर समय आगे रहा हो। इस दौरान पूर्व मंत्री रामयश सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप चौधरी, डॉ. संतोष चौहान, विमला पांडेय, वीणा शास्त्री, महेश प्रताप राणा, रोशन लाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नईम कुरैशी, अरविंद शर्मा, मकबूल कुरैशी, हिमांशु बहुगुणा, सुरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत सैनी ने किया। भावुक हुए अबरीष कनखल में जनसभा को संबोधित करते हुए अंबरीश कुमार भावुक हो गए। माइक संभालते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद विधायक काजी निजामुद्दीन और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्होंने आगे अपना संबोधन दिया।

You may have missed