April 23, 2026

एसएसबी स्वयंसेवकों का अपनी मांगो को लेकर धरना जारी रखा

????????????????????????????????????

 

देहरादून, ( आखरीआंख )  एसएसबी स्वयंसेवकों ने नौकरी, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन को जारी रखते हुए धरना दिया और कहा कि लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है और शासनादेशों को लागू नहीं किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। यहां धरना स्थल पर एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के बैनर तले अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी के नेतृत्व में एसएसबी स्वयंसेवकों ने नौकरी, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं को प्रदान किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्रहमानंद डालाकोटी ने बताया कि सभी जनपदों में विभाग द्वारा नियमित नियुक्तियां दी जाये और एक राज्य में दो शासनादेश किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उनका कहना है कि जब तक शासन प्रशासन से स्पष्ट दिशा निर्देश तथा नियुक्तियां प्रारंभ नहीं की जाती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा। उन्हांने कहा कि उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जल्द ही कार्यवाही न होने पर फिर से विभागवार आंदोलन शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुरिल्लों के आन्दोलन को 12 वर्ष से अधिक का समय होने के बाद किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। जिसके चलते उनकी समस्याओं पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, अजय भट्ट, अजय चमोली सहित अनेक एसएसबी स्वयंसेवक मौजूद थे।