March 7, 2026

पूर्व सैनिकों के परिवारों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

????????????????????????????????????

 

देहरादून, ( आखरीआंख ) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत के आह्वान पर ले0 जनरल गम्भीर सिंह नेगी व कैप्टन प्रवीण डाबर पूर्व सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उपस्थिति में शनिवार को सैनिक विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश की जनता तथा पूर्व सैनिक और अर्ध सैनिक बलों व उनके परिवारों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व सैनिकों ने भाजपानीत केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो सैनिकों के प्रति संवेदनशील नहीं रही। जहां जम्मू कश्मीर में इस सरकार के कार्यकाल में आतंकी घटनायें बढी वहीं लापरवाही व हीलाहवाली के चलते ज्यादा सैनिकों को अपनी जान गंवानी पडी, घाटी में शान्ति बहाल होने के बजाय स्थिति बिगडती रही। जरनल ने कहा कि पुलवामा हमला केन्द्र सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है अगर जवानों को हवाई जहाज से भेजे जाने की अनुमति मिल जाती तो इतनी बडी जनहानि को रोका जा सकता था, और इस घटना के बाद गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये था। बैठक में ले0 जनरल गम्भीर सिंह नेगी, कैप्टन प्रवीण डाबर, कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिंह, कर्नल राजेन्द्र सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह नेगी, सहदेव शर्मा, शम्भू प्रसाद, खुशहाल सिंह राणा आदि उपस्थित थे।