March 8, 2026

किसान विरोधी हैं मोदी सरकार: राठी

????????????????????????????????????

 

देहरादून,  ( आखरीआंख )   उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी ई के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंन्त्र का वह महापर्व है जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है, विशेष तौर पर देश भर के किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण है जो कि पिछले 2014 से अपने आपको पूरे पांच सालों तक ठगा सा महसूस करते रहे। शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुशील राठी ने कहा कि किसान परिवार ठगने-छलने का बदला लेने को तैयार बैठा है अब किसानो का इंतजार खत्म हुआ है। उन्हांने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तराखण्ड राज्य की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये किसान कांग्रेस जान फूंकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का किसान लोकतंन्त्र के इस महापर्व में बढ-चढकर हिस्सा लेकर देश में परिवर्तन चाहता है और राहुल गांधी के पक्ष में खडा होकर देश की रक्षा-सुरक्षा में देश को बचाने में अपनी भूमिका निभायेगा। उन्हांने कहा कि किसान कांग्रेस ने राज्य की पांचों सीटो पर लोकसभा प्रभारी के साथ ही राज्य की 70 सीटो पर विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये हैं। इस अवसर पर कई अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।