Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

दो-दो नदी और दो- दो योजनाओं के बाद भी लोगों को पीने का पानी नसीब नही

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दो-दो नदी और दो- दो योजनाओं के बाद भी कठायतबाड़ा के लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। एक किमी दूर सरयू नदी तथा अन्य स्रोतों से लोग पानी जुटा रहे हैं। उनकी दिनचर्या प्रभावित हो गई है। पीड़त लोगों ने अपनी डीएम रंजना राजगुरु को बताई। जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मालूम हो कि कठायतबाड़ा क्षेत्र पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र में था। नवंबर में हुए निकाय चुवाव से पहले क्षेत्र को नगर पालिका में जोड़ा गया। यहां तक की नगर पालिकाध्यक्ष भी उसी क्षेत्र में रहते हैं। इसके बावजूद वहां पानी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सभासद प्रेम सिंह हरडिय़ा ने बताया कि सूरजकुंड तथा दूणा सागर पेयजल योजना होने के बावजूद उन्हें पीने के पानी का तरसना पड़ रहा है। जखेड़ा पेयजल योजना से उन्हें पहले तीसरे दिन पानी मिलता था अब वो भी नहीं मिल रहा है। इधर गर्मी ने दस्तक दे दी है। 15 दिन बाद शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। क्षेत्र में कई घरों में शादियां होनी है। इन दिनों मेहमानों का आना-जाना भी शुरू हो गया है। इसके बाद भी पानी नहीं आ रहा है। शनिवार को क्षेत्र के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु को अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड में बने पेयजल योजना से सड़क किनारे रह रहे लोगों को पानी मुहैया होना चाहिए, जबकि अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए। इस मौके पर हीरा बल्लभ भट्ट, सुरेश ओली, गिरीश ओली, महेश जोशी, घनश्याम जोशी आदि शामिल थे। डीएम ने लोगों को जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement