June 16, 2026

बागेश्वर में खस्ताहाल शवदाह गृह सुधारने को 11 लाख स्वीकृत

बागेश्वर ( आखरीआंख )  सरयू नदी में बना शवदाह गृह खस्ताहाल हो गया है। इसमें लगे टिन भी गल गए हैं। पालिका ने अब इन शवदाह गृहों को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका ने निर्माण स्थल का भ्रमण किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि करीब दस साल पहले बने शवदाह गृह कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें लगे टिन भी गल गए हैं। इसके लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द मरमत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। – चार वार्ड की सफाई के लिए दो डंपर आ गए हैं। नवरात्र में इनका उपयोग किया जाएगा। जिन घरों में कूड़ेदान नहीं पहुंच पाए वहां जल्द पहुंचाया जाएगा।

You may have missed